नोएडा, फरवरी 7 -- इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप में पहली बार ग्रुप हाउसिंग के चार भूखंड़ों की योजना शुरू, लोग 23 फरवरी तक पंजीकरण करा सकेंगे ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा की इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप में लोगों को जल्द फ्लैट खरीदने का मौका मिलेगा। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस टाउनशिप में पहली बार ग्रुप हाउसिंग के चार भूखंडों की योजना शुरू की गई है। इसमें पंजीकरण की आखिरी तारीख 23 फरवरी है। भूखंडों का आवंटन ई-नीलामी के माध्यम से किया जाएगा। दिल्ली मुंबई इंस्ट्रियल कॉरिडोर (डीएमआईसी) के अंतर्गत यह टाउनशिप ग्रेटर नोएडा लिमिटेड (आईआईटीजीएनएल) की ओर से 750 एकड़ में विकसित किया जा रहा है। यहां उद्योग, व्यावसायिक और आवास की सुविधा एक ही परिसर में मिलेगी। उद्योगों के लिए 39, ग्रुप हाउसिंग के लिए चार और व्यावसायिक गतिविधियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.