जमशेदपुर, मार्च 16 -- टाटा मोटर्स के मजदूरों का ग्रेड रिवीजन समय से हो, ताकि मजदूरों को अधिकाधिक लाभ मिल सके, जिसके लिए यूनियन वचनबद्ध है। यह बात रविवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की टेल्को स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में महामंत्री आरके सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि मजदूरों ने यूनियन पर जो विश्वास जताया है, उसे बरकरार रखा जाएगा। जो भी विचार मजदूरों अथवा कमेटी मेंबरों के द्वारा उनकी जानकारी में लाया गया है, उन तमाम बातों को प्रबंधन के साथ वार्ता में रखी जाएगी। उन्होंने संकेत दिया कि जिवो ग्रेड के बारे में भी यूनियन गंभीर है, आने वाला समय सबों के लिए बेहतर होगा, इस बात का भी उन्होंने भरोसा दिलाया। बैठक को यूनियन के अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। सभी ने एक स्वर में महामंत्री के नेतृत्व पर भरोसा जताया। बैठक का संचालन प्रकाश विश्वक...