जमशेदपुर, नवम्बर 11 -- टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग सोमवार को यूनियन के गोपेश्वर हॉल में हुई। इसमें अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आर.के. सिंह, यूनियन पदाधिकारी, कमेटी मेंबर और आर.के. सिंह फैंस क्लब के सदस्य मौजूद थे। महामंत्री आर.के. सिंह ने विषय प्रवेश कराते हुए ग्रेड रिवीजन पर सभी सदस्यों से सुझाव मांगे। सदस्यों ने बारी-बारी से अपने विचार रखे और महामंत्री ने सभी की बातें ध्यानपूर्वक सुनीं। मीटिंग में कहा गया कि जो भी सदस्य सुझाव देना चाहते हैं, वे एक सप्ताह के भीतर लिखित रूप में यूनियन को भेज सकते हैं। बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों और कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आर.के. सिंह पर पूर्ण विश्वास जताते हुए आगामी ग्रेड समझौते के लिए हाथ उठाकर समर्थन दिया। बाद में महामंत्री आर.के. सिंह ने कहा कि कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.