रामनगर, फरवरी 27 -- रामनगर। ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल हिम्‍मतपुर ब्लॉक में आयोजित रोबोफेस्ट व टेकफेस्ट का सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम में रोबोटिक्स एआई एडवांस्ड और कंप्यूटर साइंस के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक कार्यशील मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी में प्रस्तुत प्रमुख मॉडलों में वर्किंग व सर्विंग रोबोट, ड्रोन, शैक्षणिक वेबसाइट्स, रडार सिस्टम, सोलर कार, बाधा पहचान एवं सॉस इमरजेंसी स्विच से युक्त नेत्रहीनों के लिए स्मार्ट स्टिक, सेंसर आधारित ऑटोमैटिक सीढ़ी लाइटिंग, वर्षा में कपड़े सुरक्षित रखने वाला ऑटोमैटिक क्लॉथ सेवर, फायर सिक्योरिटी सिस्टम, एआई आधारित ऑटोमैटिक डोर और रोबो टेबल फैन बॉट सहित अनेक अभिनव प्रोजेक्ट्स शामिल रहे। स्कूल के निदेशक प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि समय-समय पर प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...