नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि ग्रेट निकोबार परियोजना आदिवासी विरासत के खिलाफ गंभीर अपराध और सबसे बड़ा घोटाला है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने मंगलवार को निकोबार का दौरा किया था और स्थानीय लोगों से मुलाकात की थी। उन्होंने बुधवार को एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर अपने यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस द्वीप के लोग शानदार हैं, लेकिन उनसे वह छीना जा रहा है जिन पर उनका असली हक है। दावा किया कि सरकार वहां जो कर रही है उसे प्रोजेक्ट का नाम देती है। पर मैंने जो देखा वह कोई प्रोजेक्ट नहीं है। वहां लाखों पेड़ों को काटने के लिए चिह्नित किया गया है। स्थानीय समुदाय की उपेक्षा की गई है और उनके घर छीन लिए गए हैं। राहुल ने कहा कि यह विकास नहीं बल्कि विकास के नाम पर विनाश है। आरोप लगाया कि ग्रे...