ग्रेट निकोबार द्वीप मामले में चलाया हस्ताक्षर अभियान
फतेहपुर, जून 8 -- फतेहपुर। ग्रेट निकोबार द्वीप के 161 वर्ग किमी जंगल को अडानी के नाम आवंटन किए जाने पर कांग्रेसियों ने नाराजगी जाहिर की है। कांग्रेसियों का कहना है कि वहां मौजूद डेढ़ करोड़ पेड़ो की कटान की जाएगी जिससे पर्यावरण को भारी क्षति पहुंचेगी। जिसे रोकने के लिए विरोध स्वरूप कलेक्टर परिसर में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई। जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार नजदीकियों को फायदा देने के लिए प्रकृति से खिलवाड़ करने से भी बाज नहीं आ रही। एक ओर पौधरोपण अभियान चलाकर 25 करोड़ पौधे रोपित करने का दंभ भरा जाता है तो दूसरी ओर असम, छत्तीसगढ़ धारावी, बिहार में अपने नजदीकियों को फायदा दिलाए जाने के लि ए बड़े-बड़े जंगल साफ कराए जा रहे हैं जिसके क्रम में इस बार ग्रेट निकोबार द्वीप की बारी है। यह भी पढ़ें- फूलपुर में कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.