चंदौली, जून 10 -- चंदौली, संवाददाता। ग्रेट निकोबार द्वीप को बचाने के लिए मंगलवार को मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी पार्क में कांग्रेसजनों ने जिलाध्यक्ष अरूण द्विवेदी के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। साथ ही इस अभियान को हर ब्लॉक और गांव तक चलाने का एलान किया। इस दौरान भाजपा सरकार गलत नीतियों के प्रति जमकर भड़ास निकाली। चेताया कि यदि सरकार ने ग्रेट निकोबार द्वीप को बेचने का काम किया तो कांग्रेसी सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को विवश होंगे。 यह भी पढ़ें- धरा रह गया राहुल गांधी का विरोध, 13000 करोड़ के निकोबार एयरपोर्ट को मंजूरी; क्यों है खास?हस्ताक्षर अभियान का उद्देश्य इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि ग्रेट निकोबार द्वीप को मोदी सरकार अदानी को बेच रही है। भारत का ग्रेट निकोबार द्व...