नई दिल्ली, जून 21 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक अनजानी महिला की पुरानी तस्वीर शेयर कर अपने समर्थकों समेत पूरे इंटरनेट को चौंका दिया है। तस्वीर में एक गोरी महिला आत्मविश्वास से भरी मुद्रा में कैमरे की ओर देख रही हैं। उन्होंने आकर्षक काली प्रोफेशनल ड्रेस और फैशनेबल बूट्स पहने हुए हैं। दाहिने हाथ में सोने के चमकदार कंगन हैं। महिला मुस्कुराते हुए पुराने स्टाइल के फोन को कान से लगाए हुए हैं, जबकि उनका सिर थोड़ा झुका हुआ है। वे लाल रंग के शानदार सोफे पर आराम से बैठी दिख रही हैं। बैकग्राउंड में लग्जरी लिविंग रूम का माहौल साफ नजर आ रहा है, जिसमें क्लासिक रॉकिंग चेयर, साइड टेबल्स, सजावटी आइटम्स और हरे-भरे कृत्रिम पौधे शामिल हैं। तस्वीर कई साल पुरानी प्रतीत होती है। ट्रंप ने इस तस्वीर के साथ भावुक कै...