ग्रेटर बरेली में बदलेगी शहर की तस्वीर: भूमिगत बिजली नेटवर्क से चमकेंगे सेक्टर, सड़क चौड़ीकरण का भी टेंडर
बरेली, अगस्त 29 -- बरेली। ग्रेटर बरेली योजना को आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने एक साथ कई अहम कदम उठाए हैं। योजना के विभिन्न सेक्टरों में अब बिजली के तारों का जाल दिखाई नहीं देगा। यहां भूमिगत केबल के जरिए बाह्य विद्युतीकरण कराया जाएगा। इसके साथ ही पीलीभीत बाईपास से बड़े बाईपास तक सड़क चौड़ीकरण और प्रकाश व्यवस्था का काम भी प्रस्तावित है। बीडीए ने इन कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। ग्रेटर बरेली योजना के सेक्टर-7 में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का निर्माण चल रहा है। इसी उपकेंद्र को योजना के अलग-अलग सेक्टरों की बिजली आपूर्ति का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा। उपकेंद्र से सेक्टरों तक बिजली पहुंचाने के लिए 11 केवी के भूमिगत विद्युत फीडर तैयार किए जाएंगे। इस व्यवस्था के बाद बिजली के फीडर खु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.