फरीदाबाद, मई 14 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। ग्रेटर फरीदाबाद लोगों को सख्ताहाल सड़कों से राहत नहीं मिल रही है। सेक्टर-87 में सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए है। जर्जर सड़क के कारण एक लेन में वाहनों की आवाजाही हो रही है। बरसात के दिनों में लोगों की समस्या ओर बढ़ जाती है, जिससे लोग बेहद परेशान हैं। सेक्टर-87 फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) के अंतर्गत आता है। सड़का का रखरखाव और मरम्मत कार्य की जिम्मेदारी भी प्राधिकरण के पास है। यह भी पढ़ें- औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव से निजात दिलाने की तैयारीखराब सड़कों की समस्या स्थानीय लोगों ने बताया कि सेक्टर की मुख्य सड़कों से लेकर आंतरिक सड़कें जर्जर हो चुकी है, जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भरने से हादसों का खतरा बना रहता है। ऐसे में दोपहिया वाहन चालक सबसे ज्यादा परेशान हैं। ...