फरीदाबाद, मई 4 -- फरीदाबाद,धनंजय चौहान। ग्रेटर फरीदाबाद में सीवर जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की ओर से सीवर व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बादशाहपुर एसटीपी की क्षमता बढ़ाने की तैयारी की गई है। साथ ही अत्याधुनिक मशीनों को लगाने की तैयारी है। अगले महीने से योजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा, जिससे करीब 50 हजार लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। बदशापुर स्थित 30 एमएलडी एसटीपी में पिछले कुछ समय से शोधन प्रक्रिया प्रभावित होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। पर्याप्त रसायनों की कमी और नियमित रखरखाव न होने से गंदे पानी का पूरी तरह शुद्धिकरण नहीं हो पा रहा। इसके चलते आसपास के क्षेत्रों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या रहती है, गंदा पानी सड़कों पर भरा रहता है। वहीं बरसात के दिनों में समस्या और...