फरीदाबाद, अप्रैल 19 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण ने ग्रेटर फरीदाबाद की मुख्य सीवर लाइन को अपने अधीन ले लिया है। प्राधिकरण की ओर से जल्द लाइनों की सफाई और मरम्मत शुरू कराई जाएगी। योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। ग्रेटर फरीदाबाद में करीब 45 किलोमीटर लंबी मास्टर सीवर लाइन डेढ़ दशक पहले बिछाई गई थी, लेकिन समय के साथ कई जगह यह जाम और क्षतिग्रस्त हो गई। नतीजतन सीवर का पानी एसटीपी तक जाने के बजाय खुले में फैल रहा है और कई स्थानों पर गंदे पानी के तालाब बन गए हैं। सेक्टर-78 स्थित हैबीटेट सोसायटी के सामने और फरीदपुर गांव के सरकारी स्कूल के पास हालात ज्यादा खराब हैं, जहां लगातार जलभराव से स्कूल की चहारदीवारी तक गिर चुकी है और बदबू के कारण बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।एफएमडीए ने सीवर लाइन की मरम्मत और सफाई के लिए क...