फरीदाबाद, मई 31 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। ग्रेटर फरीदाबाद में शादी विवाह सहित अन्य सामाजिक कार्यक्रम करने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिरकण (एचएसवीपी) की तरफ से निर्माण कार्य शुरू दिया गया है। यह क्षेत्र का पहला जिमखाना क्लब होगा, जिसके बनने से क्षेत्र के लाखों निवासियों को सामाजिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। प्राधिकरण की तरफ से करीब डेढ़ साल में निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है। ग्रेटर फरीदाबाद छोटी-बड़ी करीब 60 से अधिक सोसाइटियां है। इनमें दो लाख से अधिक लोग निवास करते हैं। वहीं 10 से अधिक नई सोसाइटियां विकसित हो रही है। ऐसे में बड़ी संख्या में आवासीय सोसायटियां बसने के बावजूद यहां अब तक किसी जिमखाना क्लब की सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी है, जिस कारण शादी-विवाह, पारिवा...