फरीदाबाद, मई 9 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। बिजली के अवैध कटों की समस्या से जूझ रहे ग्रेटर फरीदाबाद (ग्रेफ) वासियों के लिए राहत की खबर है। ग्रेफ के तीन सेक्टरों में बिजली की खंभों पर जा रही लाइन को भूमिगत किया जाएगा। इसे लेकर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी माह के अंत तक योजना पर कार्य शुरू होने की उम्मीद है।याेजना पर करीब सात करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- सुरक्षा मानकों की उड़ रही धज्जियांबिजली की मांग में वृद्धि सेक्टर-76, 77, 78 पिछले कुछ वर्षों में तेजी से विकसित हुआ है। यहां बड़ी संख्या में रिहायशी सोसायटी, मकान और व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ी हैं। तीनों सेक्टरों में करीब 50 से 60 हजार लोग निवास करते हैं। आबादी बढ़ने के साथ बिजली की मांग भी लगातार बढ़ रही है। मौजूदा बिजली ढांचे पर बढ़ते ल...