ग्रेटर फरीदाबाद की 15 कॉलोनियों की बदलेगी सूरत, नगर निगम अपने अधीन लेगा
फरीदाबाद, जुलाई 23 -- ग्रेटर फरीदाबाद की 15 प्लॉटेड कॉलोनियों की सूरत बदलने वाली है। ये कॉलोनियां जल्द ही नगर निगम के अधीन होंगी। इसे लेकर नगर निगम और ग्रेटर फरीदाबाद कॉलोनियों के आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि, बिल्डर के साथ निगम मुख्यालय में बुधवार को हुई बैठक में फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर निगम के संयुक्त आयुक्त अमित मान ने कहा कि जिन कॉलोनियों में विकास कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार पूरे होंगे और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होंगे, उन्हें नियमानुसार नगर निगम के अधीन लिया जाएगा। ग्रेटर फरीदाबाद में सेक्टर-75 से 89 तक बीपीटीपी बिल्डर द्वारा प्लॉटिड कॉलोनियां विकसित की गई हैं। इनमें हजारों लोग रहते हैं। इन कॉलोनियों में वर्षों से सीवर, पानी और बिजली संबंधी समस्याएं बनी हुई हैं, जिन्हें लेकर आये दिन लोग सड़कों पर बिल्डर के खिलाफ प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.