लखनऊ, नवम्बर 14 -- राज्य सरकार ग्रेटर नोएडा से बलिया तक प्रस्तावित आठ लेन एक्सप्रेसवे का निर्माण अब नहीं कराएगी। इसका निर्माण मेसर्स जेपी गंगा इंफ्रास्ट्रक्चर कारपोरेशन लिमिटेड को कराना था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला हुआ। ग्रेटर नोएडा से बलिया तक आठ लेन एक्सप्रेसवे बनाने का करार हुआ था। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र को प्रदेश के पूर्वी क्षेत्रों से जोड़ना था। यूपीडा का मानना है कि यह उद्देश्य वर्तमान में यमुना एक्सप्रेसवे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे से पूरा हो गया है। इसीलिए ग्रेटर नोएडा से बलिया तक आठ लेन अलग से एक्सप्रेसवे बनाने की जरूरत नहीं है। इसीलिए इस परियोजना को निरस्त करने का फैसला किया गया है। कैबिनेट फैसले क...