नोएडा, मार्च 14 -- ग्रेटर नोएडा वेस्ट के रूट पर मेट्रो का काम शुरू होने में फिर अड़चन आ गई है। इसका टेंडर अब तक जारी नहीं हो पाया है। इसका खुलासा शुक्रवार को संसद में राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र नागर के भाषण से हुआ। सांसद ने सरकार के आवास और शहरी मंत्री से आग्रह किया है कि इस रूट पर मेट्रो की आवश्यकता सबसे अधिक है, जिसे शीघ्र मंजूरी देकर टेंडर जारी कराया जाए और इसका निर्माण शुरू हो। राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र नागर ने सदन में कहा कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट देश का सबसे तेजी से विकसित हो रहा आवासीय क्षेत्र है, बड़ी संख्या में लोग यहां पर निवास करते हैं और यहां से नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली आदि स्थानों के लिए आवागमन करते हैं। सार्वजनिक परिवहन की समुचित व्यवस्था न होने से यहां पर उनकी परेशानी बढ़ी हुई है। यह भी पढ़ें- ग्रेनो वेस्ट को जाम फ्री करने को 5...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.