ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो चलाने को पीआईबी से मंजूरी, 7.5 KM रूट पर बनेंगे 5 स्टेशन
नई दिल्ली, अगस्त 8 -- नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बीच मेट्रो ट्रेन चलाने की प्रक्रिया एक कदम और आगे बढ़ गई है। शुक्रवार को इस नए रूट को पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड (पीआईबी) से मंजूरी मिल गई। अब सिर्फ केंद्र की कैबिनेट से मंजूरी मिलनी बाकी है। 'हिन्दुस्तान' अखबार ने 7 अगस्त के अंक में ग्रेटर नोएडा वेस्ट रूट पर मेट्रो चलने में हो रही देरी की खबर प्रमुखता से छापी था। शुक्रवार को नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) की 48वीं बोर्ड बैठक हुई। इसमें एनएमआरसी के प्रबंध निदेशक कृष्णा करुणेश और कार्यकारी निदेशक क्रांति शेखर समेत अन्य मौजूद थे। दोपहर करीब साढ़े तीन से साढ़े चार बजे तक हुई बैठक में बजट, ऑडिट रिपोर्ट समेत अन्य प्रस्ताव रखे गए। बैठक में सबसे महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो रूट को लेकर दी गई। एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.