ग्रेटर नोएडा, मार्च 17 -- ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चार मूर्ति चौक और तिगरी के बीच बन रहे दो यूटर्न का काम तेज कर दिया गया है। इन्हें जुलाई में चालू करने का लक्ष्य है। वहीं, सर्विस रोड को चौड़ा करने का काम भी शुरू कर दिया गया है। इन परियोजनाओं के पूरा होने पर इस इलाके में वाहनों की आवाजाही सुगम हो जाएगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के परियोजना विभाग के अधिकारी के मुताबिक, चार मूर्ति चौक और तिगरी के बीच बन रहे यूटर्न तैयार होने पर गौड़ सिटी और उसके आसपास की 20 से अधिक सोसाइटियों में रहने वाले एक लाख से अधिक लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। चार मूर्ति चौक और तिगरी के बीच 60 मीटर चौड़ी मुख्य सड़क के दोनों तरफ की सर्विस रोड भी चौड़ी की जा रही है। इसके बाद सर्विस रोड दो-दो लेन की हो जाएगी। अभी साढ़े तीन मीटर चौड़ी यानी एक लेन की है। यह भी पढ़ें- ग्रेन...