नोएडा, फरवरी 17 -- ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले करीब 5 लाख लोगों को बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। मेट्रो रेल कॉरपोरेशन प्रबंधन एक्वा लाइन मेट्रो का जल्द विस्तार करने की तैयारी है। नया रूट नोएडा सेक्टर-61 से ग्रेनो वेस्ट स्थित सेक्टर-4 गौर चौक तक बिछाया जाएगा। इसमें चार स्टेशन होंगे। जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-61 डीएमआरसी और एनएमआरसी का संयुक्त स्टेशन होगा। इसे जंक्शन की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इस रूट को आरआरटीएस की लाइन से लिंक करने पर एक्वा मेट्रो की सेवा से ग्रेनो वेस्ट की 113 ग्रुप हाउसिंग सोसायटी में रहने वाले लोगों को सार्वजनिक परिवहन की सुविधा देकर लाभांवित किया जा सकता है। वर्तमान में इस रूट पर नॉलेज पार्क फाइव तक रूट प्रस्तावित है। इसको दो चरण में बनाने का फैसला उत्तर प्रदेश कैबिनेट से मंजूर हो चुका है, लेकिन यह रूट गाजियाबाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.