ग्रेटर नोएडा, अप्रैल 29 -- ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख ऐमनाबाद, सादोपुर, छपरौला समेत 16 गांवों की सभी गलियां एलईडी स्ट्रीट लाइट से जगमग होंगी। अंधेरे वाली गलियों में ये लाइट लगाने के लिए टेंडर जारी कर कंपनियों से आवेदन मांगे गए हैं। फर्म का चयन कर एक महीने में काम शुरू करने की तैयारी है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में शहरी क्षेत्र के साथ आसपास के गांवों का भी तेजी से विस्तार हुआ है। नई बसावट वाले इलाके में स्ट्रीट लाइट का काम अधूरा होने की वजह से अंधेरा रहता है। लोगों की परेशानी को देखते हुए प्राधिकरण के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग ने सभी गलियों में एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने की कार्ययोजना तैयार की है। यह भी पढ़ें- NCR में मेट्रो के 3 नए रूट की DPR पर काम शुरू, इन शहरों का सफर होगा आसानइन गांवों से दूर होगा अंधेरा योजना के तहत ग्रेटर नोएडा वेस्ट के ...