ग्रेटर नोएडा, जुलाई 13 -- ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-16सी स्थित रेडिकॉन वेदांतम और सेक्टर-4 स्थित एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के करीब 1500 से अधिक खरीदारों के फ्लैट की रजिस्ट्री का रास्ता साफ होने की उम्मीद है। इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को 90 दिनों में इस पर निर्णय लेकर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। दोनों परियोजनाओं के खरीदार मालिकाना हक पाने के लिए कई वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं। नेफोमा के मुख्य सलाहकार दीपक दूबे ने बताया कि रेडिकॉन वेदांतम सोसाइटी में कुल 800 फ्लैट हैं। पूर्व में 80 खरीदारों के फ्लैट की रजिस्ट्री हो चुकी है, लेकिन शेष 700 से अधिक खरीदार फ्लैट पर मालिकाना हक पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कुछ वर्ष पूर्व रजिस्ट्री की मांग को लेकर सोसाइटी के 146 खरीदारों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। व...