ग्रेटर नोएडा, सितम्बर 4 -- ग्रेटर नोएडा वेस्ट के पतवाड़ी और ईस्ट इलाके के बिरौंडी गांव के पास आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएएस) के लोगों के लिए बहुमंजिला फ्लैट बनाए जाएंगे। इसके साथ ही श्रमिक आश्रयस्थल भी बनाए जाएंगे। शासन के निर्देश पर प्राधिकरण बोर्ड ने श्रमिकों से जुड़े इन दो प्रस्तावों को मंजूरी दे दी। अधिकारी के मुताबिक पतवाड़ी गांव में 44,750 वर्गमीटर और बिरौंडी में 18 हजार वर्गमीटर जमीन चिह्नित की गई है। यहां पर 30-40 वर्गमीटर के किफायती फ्लैट बनाए जाएंगे। सोसाइटी कितनी मंजिला होगी, इसकी योजना बाद में बनाई जाएगी। 4000-5000 फ्लैट बनाए जा सकते हैं। दरअसल औद्योगिक शहर ग्रेटर नोएडा में रोजगार की तलाश में बड़ी संख्या में अप्रवासी श्रमिक आते हैं। एक वक्त के बाद वे यहां अपने लिए आशियाना बनाकर रहने की ख्वाहिश रखते हैं। बिल्डर फ्लैटों क...