ग्रेटर नोएडा, अप्रैल 22 -- ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जाम की समस्या के समाधान के लिए एलिवेटेड रोड बनाने की तैयारी है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण इस परियोजना की फिजिबिलिटी रिपोर्ट (व्यवहार्यता अध्ययन) उत्तर प्रदेश सेतु निगम से तैयार कराएगा। इससे संबंधित प्रस्ताव को उच्चाधिकारियों से मंजूरी मिलने के बाद सर्वे शुरू कराया जाएगा। प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक, एलिवेटेड रोड दादरी-सूरजपुर-छलेरा (डीएसएसी) मार्ग स्थित तिलपता गोलचक्कर से लगभग 500 मीटर पहले से सूरजपुर की तरफ से शुरू होकर दादरी रेलवे ओवरब्रिज के पास जाकर जुड़ेगी। इससे दादरी नगर, जीटी रोड-91 और आसपास के गांवों के लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा। प्रस्तावित एलिवेटेड रोड की लंबाई लगभग पांच किलोमीटर होगी। इसको कम से कम छह लेन का बनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में ATS गोलचक्कर के पास ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.