नोएडा, मार्च 18 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। चैत्र नवरात्र पर मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने बुधवार को छापेमारी शुरू कर दी। कुलेसरा में मिलावटी प्रतीत होने पर करीब 400 किलोग्राम कुट्टू का आटा जब्त किया गया। इसके अलावा अन्य खाद्य पदार्थों के सात नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त सर्वेश कुमार ने बताया कि नवरात्र पर मिलावटी पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। टीम ने कुलेसरा में संतोष ट्रेडर्स पर छापेमारी की। यहां 240 किलोग्राम कुट्टू आटा खुला पाया गया, जिसका बिल बाउचर नहीं था और न ही निर्माण तिथि अंकित थी। इसके अलावा 250 ग्राम के बिना निर्माण तिथि और बैच नंबर के अंकन के कुट्टू के आटे के 244 पैकेट पाए, जिनमें से एक-एक नमूना लेकर शेष लगभग 238 किलो...