वार्ता, मार्च 1 -- उत्तर प्रदेश में जिला गौतमबुद्ध नगर जिले में शनिवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र के धूममानिकपुर गांव में 18 साल के लड़के ने अपने घर में पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गत शनिवार को बादलपुर थाना को सूचना मिली कि देवकरण पुत्र परवेंदर रावल (उम्र 18 वर्ष), निवासी धूममानिकपुर ने अपने घर में अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली है। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। पुलिस ने शव को ...