ग्रेटर नोएडा, मार्च 11 -- ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक घटना सामने आई है। ग्रेनो वेस्ट की 'गौड़ सौन्दर्यम सोसाइटी' में मंगलवार रात एमबीए की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने 13वीं मंजिल पर अपने फ्लैट से कूदकर कथित तौर पर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान शिविका ठकराल (25) के रूप में हुई है और मामले की जांच जारी है। इस मामले की जानकारी देते हुए बिसरख थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि विनय ठकराल का परिवार 'गौर सौन्दर्यम सोसाइटी' के शेरोन टावर में रहता है। उन्होंने बताया कि विनय की बेटी मोहाली से एमबीए की पढ़ाई कर रही थी और वहीं नौकरी भी करती थी। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।गार्डों ने बताया तो पता चला अधिकारी ने बताया कि शिविका होली की छुट्टी पर घर आई थी ...