बरेली, अप्रैल 27 -- नवाबगंज। ग्रेटर नोएडा में हुए सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि बाइक पर उसके साथ बैठा उसका दोस्त भी घायल हो गया।नवाबगंज थाना क्षेत्र के रिछोला किफायतुल्ला गांव का यूसुफ (40 वर्ष) नोएडा में मजदूरी करता था। गुरुवार को वह साथी विपिन कुमार के साथ बाइक से जा रहा था। ग्रेटर नोएडा के फोर्टिस अस्पताल के पास वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मोहम्मद यूसुफ की मौत हो गई। शनिवार को देर शाम उसका शव घर पहुंचा तो उसके परिवार में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.