ग्रेटर नोएडा में साथ रहने वाले दोस्त को पीट-पीटकर मार डाला, किस बात का था शक
ग्रेटर नोएडा, सितम्बर 16 -- ग्रेटर नोएडा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जीटा-2 सेक्टर में रुपये चोरी करने के शक में युवक ने अपने दोस्त की पिटाई कर दी। आरोप है कि इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जिला अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। सूरजपुर पुलिस के मुताबिक महाराजगंज निवासी 35 साल का गणेश टाइल लगाने का काम करता था। वह जीटा-2 स्थित निर्माणाधीन मकान में अंबेडकर नगर निवासी रामसहाय के साथ रहता था और काम करता था। दोनों के बीच पुरानी दोस्ती थी। रविवार रात दोनों ने शराब पी। इसी दौरान रामसहाय को शक हुआ कि गणेश ने उसकी जेब से रुपये निकाल लिए। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। कुछ देर बाद विवाद गाली-गलौज और मारपीट में बदल गया। यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा के सोसाइटी में उल्लू का आतंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.