ग्रेटर नोएडा, अगस्त 30 -- ग्रेटर नोएडा में शादी से प्रेमी के इनकार करने से नाराज युवती ने हिंडन नदी में छलांग लगा दी। उसको बचाने के लिए प्रेमी भी नदी में कूद गया। युवक को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन युवती का देर रात तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने गोताखोरों की मदद से नदी के बहाव वाले क्षेत्रों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। युवती की तलाश सोमवार को भी जारी रहेगी। पुलिस परिजनों और प्रेमी से पूछताछ कर रही है। युवती के पिता हरेंद्र के मुताबिक उनकी बेटी संजना का राहुल नाम के युवक से प्रेम प्रसंग था। दोनों शादी करना चाहते थे। शनिवार शाम दोनों के बीच फोन पर शादी को लेकर बातचीत भी हुई। आरोप है कि बातचीत के दौरान राहुल ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद संजना ...