वार्ता, मार्च 27 -- ग्रेटर नोएडा में एक महिला और उसके बच्चे की जान उस समय आफत में पड़ गई, जब उनका लिफ्ट बीच में ही फंस गया। दोनों करीब एक घंटे तक उसमें फंसे रहे। इस दौरान लिफ्ट में लगा पंखा भी बंद हो गया, जिससे उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई। अगर समय रहते मदद नहीं मिलती तो बड़ा हादसा हो सकता था। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की हिमालय प्राइड सोसायटी में शुक्रवार को एक फ्लैट में जा रही एक महिला और उसका बच्चा लिफ्ट में फंस गए। दोनों करीब एक घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहे। इस दौरान लिफ्ट का पंखा भी काम नहीं कर रहा था जिससे अंदर घुटन जैसी स्थिति बन गई। शुक्रवार को नवरात्र के अवसर पर सोसायटी में कई घरों में कन्या पूजन का आयोजन किया जा रहा था। इसी दौरान एक महिला और एक बच्चा लिफ्ट से एक फ्लैट की ओर जा रहे थे। अचानक लिफ्ट बीच में ही बंद हो गई और दोनो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.