लखनऊ, मई 4 -- ग्रेटर नोएडा में स्थापित किए गए निजी क्षेत्र के मेट्रो विश्वविद्यालय का संचालन जल्द शुरू होगा। सोमवार को प्रायोजक संस्था को आवश्यक अनुमति पत्र सौंप दिया गया। अब इस विश्वविद्यालय में जल्द पढ़ाई शुरू की जाएगी। अब इस विश्वविद्यालय के शुरू होने से यूपी में निजी विश्वविद्यालयों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है।उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर ग्रेटर नोएडा में स्थापित किए गए मेट्रो विश्वविद्यालय के संचालन के लिए आवश्यक अनुमति पत्र प्रायोजक संस्था को प्रदान किया। प्रायोजक संस्था सनहिल हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों की टीम इस अवसर पर मौजूद रही। जल्द इस निजी क्षेत्र के विश्वविद्यालय में पढ़ाई शुरू की जाएगी। यह भी पढ़ें- कैबिनेट : फिरोजाबाद में निजी क्षेत्र का अमरदीप विश्वविद्यालय खुलेगा यूपी...