नोएडा, मई 28 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर में एक जून से शुरू हो रही बिग क्रिकेट लीग (बीसीएल ) की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्राधिकरण के जल, विद्युत और उद्यान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अब तक हुए कार्यों का जायजा लिया। वहीं व्यवस्थाओं को लेकर आयोजक संतुष्टि दिखे। खेल परिसर के प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक विनोद कुमार शर्मा ने क्रिकेट मैदान को दुरुस्त करने सहित सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। मैदान में कुछ स्थानों पर घास सूख गई थी, वहां पर नई घास लगा दी गई है। पेंट का काम भी पूरा हो गया। यह भी पढ़ें- शिखर बल्ले और हरभजन गेंद से धूम मचाएंगे उन्होंने बताया कि 3 से 13 जून तक होनी वाली इस लीग पर खेलने के लिए आने वाले खिलाड़ियों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसका ध्यान रखा जाएगा। बता दें कि बिग क्रिकेट लीग...