नोएडा, जून 1 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर में कल यानी तीन जून से बिग क्रिकेट लीग (बीसीएल) के सीजन- दो का आगाज हो जाएगा। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खेल परिसर को अच्छी तरह से संवारा गया है। उद्घाटन मैच यूपी ब्रिज स्टार्स और मुंबई मरीन के बीच खेला जाएगा। आयोजक के मुताबिक बिग क्रिकेट लीग के सभी मैच टी-20 की तरह खेले जाएंगे। उद्घाटन मैच में दो भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन यूपी ब्रिज स्टार्स और इरफान पठान मुंबई मरीन टीम की तरफ से खेलेंगे। इससे उद्घाटन का मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। मैच देखने के लिए दर्शकों को गेट नंबर-1 से निशुल्क प्रवेश मिलेगा। मैच का सजीव प्रसारण इंटरनेट मीडिया पर किया जाएगा। 3 से 13 जून तक चलने वाली इस लीग में छह टीमें यूपी ब्रिज स्टार्स, मुंबई मरीन, साउदर्न स्पार्टंस, नार्दर्न चै...