ग्रेटर नोएडा, अगस्त 12 -- ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसाइटी के करीब छह हजार परिवार एक महीने से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। जब मंगलवार को भी उनके घरों में पानी नहीं पहुंचा तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सोसाइटी गेट नंबर-2 के सामने मुख्य सड़क को करीब आठ घंटे तक बंद रखा। पुलिस और प्राधिकरण के आश्वासन के बाद उन्होंने धरना समाप्त किया। लोगों के बताया कि सोसाइटी में पिछले करीब एक महीने से पेयजल की आपूर्ति लगातार प्रभावित है। लगातार टैंकर मंगाए जा रहे हैं, लेकिन उनसे भी पूर्ति नहीं पड़ रही। पिछले दो दिनों से स्थिति गंभीर हो गई है। साथ ही, सोसाइटी में टैंकर भी नहीं मंगाए गए। लोगों ने सोमवार देर रात मेंटेनेंस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। मंगलवार सुबह भी घरों में पानी न पहुंचने पर लोगों में नाराजगी ...