ग्रेटर नोएडा, जनवरी 29 -- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 इलाके से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां पति-पत्नी ने अपने 3 मासूम बच्चों सहित जहर खा लिया। इस घटना में दंपति की मौत हो गई है, जबकि तीनों मासूम बच्चों की जिंदगी बच गई है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक वो खतरे से बाहर हैं।10, 8 और 4 साल के हैं बच्चे ये घटना 28 और 29 जनवरी की रात की है। दंपति ग्राम असरवाल कला थाना एयरपोर्ट जिला प्रयागराज के रहने वाले बताए जा रहे हैं। न केवल श्रवण और उसकी पत्नी नीलम ने जहर खाया, बल्कि अपने छोटे-छोटे तीन मासूम बच्चों को भी मौत की दवाई खिलाई। बच्चों की उम्र 10, 8 और 4 साल बताई गई है।जहर खाने की ये वजह सामने आई इस हादसे के चलते दंपति की तो मौत हो गई, जबकि तीनों बच्चों की जान बच गई है। तीनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों...