ग्रेटर नोएडा, जुलाई 28 -- ग्रेटर नोएडा के पास दनकौर के भट्टा गांव में पुलिस चेकपोस्ट के पास एक थार गाड़ी नहर में गिरने से उसमें सवार महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जबकि पति की जान बच गई। महिला के मायके वालों ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, भट्टा गांव निवासी मोहित अपनी पत्नी रीना के साथ रविवार देर रात मथुरा से घूमकर थार से वापस भट्टा गांव लौट रहे थे। मोहित ने पुलिस को बताया कि भट्टा गांव के पास अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वह नहर में जा गिरी। जैसे-तैसे मोहित ने कार से निकल कर अपनी जान बचाई, लेकिन पत्नी नहर के पानी में डूब गई और उसकी मौत हो गई। बुलंदशहर के जहांगीराबाद के गांव खालौर निवासी मृतका के भाई सोनू ने बताया कि करीब 6 साल पहले उसकी बहन रीना की शादी भट्टा गांव ...