गुरुग्राम, मई 18 -- ग्रेटर नोएडा के तिलपता गोलचक्कर पर लोगों को जल्द ही जाम की समस्या से राहत मिल जाएगी। यहां सर्विस मार्ग और यूटर्न का निर्माण किया जा रहा है। यह काम अगले दो से तीन माह में पूरा हो जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के परियोजना विभाग के अधिकारी के मुताबिक, 130 मीटर चौड़ी सड़क पर तिलपता गोलचक्कर से डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल) के ओवरब्रिज तक सर्विस मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। एक किलोमीटर लंबी यह सर्विस रोड करीब सात मीटर चौड़ी होगी। दरअसल, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अगले महीने हवाई जहाजों की उड़ान शुरू होने के बाद शहर में ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाएगा। इसे देखते हुए सभी प्रमुख सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट के पास चीन की तर्ज पर 3 सेक्टरों में बनेंगे बिजनेस सें...