ग्रेटर नोएडा। हिन्दुस्तान, जून 11 -- ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सुनपुरा गांव में अधिसूचित क्षेत्र की जमीन पर काटी जा रही अवैध कॉलोनी को मंगलवार को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। बुलडोजर वाली कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन भारी पुलिस बल के आगे उनकी एक नहीं चली। प्राधिकरण द्वारा कब्जा मुक्त कराई गई 20 हजार वर्गमीटर जमीन की कीमत 40 करोड़ रुपये आंकी गई है। एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि कॉलोनाइजर खसरा संख्या-429 की लगभग 20,000 वर्गमीटर जमीन पर अवैध कॉलोनी काट रहे थे। प्राधिकरण की तरफ से नोटिस जारी किया गया, लेकिन कॉलोनाजर चोरी-छिपे अवैध निर्माण कराने की कोशिश कर रहे थे। मंगलवार को प्राधिकरण के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अवैध निर्माण पर बुलडाजर चला ध्वस्त कर दिया। प्राधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.