ग्रेटर नोएडा, फरवरी 20 -- ग्रेटर नोएडा में रहने और सफर करने वालों के लिए गुड न्यूज है। ग्रेटर नोएडा में चार रूटों पर 15 से अधिक इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। प्राधिकरण ने इसकी तैयारी तेज कर दी है। बसों का संचालन उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी के मुताबिक, इस संबंध में परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों से बातचीत हो गई है। प्रस्ताव तैयार कर विभाग को भेज दिया गया है। ई-बसों के संचालन में होने वाले घाटे की भरपाई प्राधिकरण करेगा। तय किए गए चार मार्गों पर बसें चलने से ग्रेटर नोएडा के अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा, पी-3 आदि आवासीय सेक्टरों में रहने वाले लोगों को फायदा मिलेगा। इन मार्गों पर प्राधिकरण, पुलिस व जिला प्रशासन के दफ्तर भी स्थित हैं। यह भी पढ़ें- नोएडा से गौर चौक तक किस रूट से...