संभल, अगस्त 3 -- जनपद के उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 का चौथा संस्करण 25 से 29 सितंबर तक इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित होगा। इस बार ट्रेड शो पहले से अधिक भव्य, सेक्टर आधारित और कारोबारी अवसरों से भरपूर होगा। जिला प्रशासन ने निर्यातकों, हस्तशिल्पियों, कारखानेदारों और उद्यमियों से स्टॉल बुक कर इसमें भाग लेने की अपील की है। ट्रेड शो में बी-टू-बी और बी-टू-सी प्रारूप के तहत प्रदेश के उत्पादों की प्रदर्शनी लगेगी। इसके साथ ही विभिन्न उद्योगों से जुड़े सम्मेलन, नॉलेज सेशन, फैशन शो और देश-विदेश के व्यापार विशेषज्ञों की सहभागिता आकर्षण का केंद्र रहेगी। इस आयोजन की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि 400 से 500 सेक्टर-विशिष्ट विदेशी खरीदार (ओवरसीज बायर्स) इसमें शामिल होंगे। इससे संभल के...