ग्रेटर नोएडा, मार्च 16 -- ग्रेटर नोएडा के आईटीबीपी गोलचक्कर पर लगने वाले जाम से जल्द ही लोगों को निजात मिलेगी। प्राधिकरण ने इस गोलचक्कर और उसके चारों डिवाइडर का आकार छोटा करने का काम शुरू कर दिया है जिससे सड़क चौड़ी हो जाएगी और वाहनों का आवागमन सुगम हो जाएगा। दो-तीन महीने में यह काम पूरा होने के साथ ही सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। इसके अलावा सेक्टर बीटा-1 के रामपुर गोलचक्कर को भी नया रूप दिया जाएगा। आईटीबीपी से विप्रो गोलचक्कर तक लगभग दो किलोमीटर लंबी सर्विस रोड बनाने की योजना पर भी काम शुरू हो गया है।आकार छोटा करने का काम शुरू ग्रेनो प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई-वन आईटीबीपी गोलचक्कर का आकार छोटा करने का काम शुरू कर दिया गया है। साथ ही चारों डिवाइडर की लंबाई भी कम की जा रही है। यह काम अगले दो से तीन माह में...