ग्रेटर नोएडा, जुलाई 19 -- ग्रेटर नोएडा के बीटा-दो कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू), स्थानीय पुलिस और एक एनजीओ की संयुक्त टीम ने चार स्पा सेंटरों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 28 युवतियों को रेस्क्यू किया गया, जबकि 15 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि कुछ स्पा सेंटरों की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।एनजीओ की शिकायत पर कार्रवाई पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन और डीसीपी महिला सुरक्षा सुनीति के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई वेनिस मॉल के पास स्थित एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के चार स्पा सेंटरों में की गई। पुलिस के अनुसार, दिल्ली की एक एनजीओ ने शिकायत दी थी कि बीटा-दो क्षेत्र के कुछ स्पा सेंटरों में देह व्यापार जैसी गतिविधियां संचालित हो रही हैं। शिकायत क...