लखनऊ, अक्टूबर 17 -- उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने विभागीय योजनाओं में बिचौलियों की मिलीभगत पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर इंडस्ट्रियल एरिया में अवैध निर्माण ध्वस्त करने के निर्देश दिए। पिकप भवन स्थित इन्वेस्ट यूपी सभागार में हुई बैठक के दौरान उद्यमियों ने नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण में कम्प्लीशन सर्टिफिकेट बनवाने में आ रही दिक्कतों पर चर्चा की। उद्यमी जब कम्प्लीशन सर्टिफिकेट के लिए कागजात लगाता है तो बहुत से नियम बताए जाते हैं, कमी बताई जाती है। वहीं, कुछ लोग अधिकारियों से सम्पर्क कर उसी उद्यमी के कम्प्लीशन सर्टिफिकेट को बनवा देते हैं। जिस पर मंत्री नंदी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो लोग इस तरह का काम कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। यह भी पढ़ें- 1 नवंबर स...