ग्रेटर नोएडा के लिए गुड न्यूज! 10 सेक्टरों में अधूरे पड़े सर्विस रोड होंगे पूरे; परी चौक के पास नया यूटर्न जल्द
ग्रेटर नोएडा, अगस्त 16 -- ग्रेटर नोएडा शहर के आवासीय और औद्योगिक सेक्टरों में अधूरे पड़े सर्विस रोडों का निर्माण कार्य तेज कर दिया गया है। इस समय सेक्टर डेल्टा-1, सिग्मा-2, पाई-1 और सेक्टर-27 समेत 10 से अधिक सेक्टरों में अधूरे सर्विस रोडों को पूरा करने का काम चल रहा है। इसके अलावा परी चौक के पास नया यूटर्न जल्द शुरू होगा। परियोजना विभाग के अधिकारी के मुताबिक, सर्विस रोड की मरम्मत का काम भी मॉनसून के बाद शुरू किया जाएगा। इससे आवाजाही आसान हो जाएगी। सेक्टर के चारों तरफ सर्विस मार्ग के बनने पर मुख्य सड़क पर वाहनों का दबाव कम हो जाएगा। वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार निम ने बताया कि सेक्टर डेल्टा-1, सिग्मा-2, पाई-1 आईटीबीपी सोसाइटी के पास और सेक्टर- 27 गोदरेज सोसाइटी के पास के अधूरे पड़े सर्विस मार्ग को पूरा करने का काम चल रहा है। यह काम 6-7 माह के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.