ग्रेटर नोएडा, जुलाई 11 -- ग्रेटर नोएडा में कोचिंग सेंटरों की फायर सेफ्टी को लेकर शनिवार से विशेष जांच अभियान शुरू किया गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और दमकल विभाग की संयुक्त टीम ने कई कोचिंग सेंटरों की जांच पड़ताल की। बताया जाता है कि इस दौरान कई कोचिंग सेंटरों में गंभीर कमियां पाई गईं। खामी वाले कोचिंग संचालकों को सोमवार तक मानकों को पूरा करने का अंतिम मौका दिया है। अधिकारियों ने वॉर्निंग दी है कि दोबारा जांच में यदि खामी पाई गई तो सेंटर सील कर दिए जाएंगे।कई कोचिंग सेंटरों में कमियां ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को संयुक्त टीम की कार्रवाई की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी के निर्देशन में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी मुकेश कुमार सिंह, अग्निशमन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी विनोद पांडेय और प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक रा...