नोएडा, फरवरी 19 -- इससे संबंधित प्रस्ताव प्राधिकरण की आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा पिछले कई सालों से मुआवजा बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं किसान वर्तमान मुआवजा दर 4125 रुपये प्रति वार्गमीटर है ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा में आगामी विकास परियोजनाओं के लिए जमीन देने वाले क्षेत्र के किसानों को मुआवजा वृद्धि का लाभ मिलेगा। इससे संबंधित प्रस्ताव प्राधिकरण की आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। बोर्ड की मंजूरी के बाद किसानों को अधिक मुआवजा मिलने लगेगा। इससे जमीन खरीद में तेजी आएगी। मुआवजा बढ़ाने से संबंधित महत्वपूर्ण प्रस्ताव शासन को पहले ही भेजा जा चुका है। ग्रेटर नोएडा में मौजूदा मुआवजा दर 4,125 रुपये प्रति वर्गमीटर है। किसानों के हित को देखते हुए उच्चाधिकारी इस बार मुआवजा दर में अच्छी खासी वृद्धि करने के बारे में सोच रहे हैं। सा...