मथुरा, मार्च 25 -- जीएलए यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा के इंस्टीट्यूट ऑफ बिज़नेस मैनेजमेंट (आईबीएम) के एमबीए बैच 2025-27 के छात्रों ने प्रथम सेमेस्टर की पढ़ाई सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद जनवरी-फरवरी 2026 में आयोजित विंटर इंटर्नशिप कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। इस कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों ने देश की 19 प्रतिष्ठित कंपनियों में 30 से 45 दिनों की इंटर्नशिप पूरी कर उद्योग जगत का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया। संस्थान द्वारा संचालित यह पहल एमबीए कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण विशेषता है, जिसमें छात्रों को प्रथम वर्ष के पहले सेमेस्टर के तुरंत बाद ही उद्योग जगत से जोड़ा जाता है। इस वर्ष के विंटर इंटर्नशिप कार्यक्रम में छात्रों को एलजी, डाबर, डीएस ग्रुप, इसुज़ु, मिसेज़ बेक्टर, सीएनएच, वी मार्ट, अशोक लेलैंड, एल एंड टी, थेल्स, मेरिटो, इंफ्राविज़न...