नोएडा, सितम्बर 20 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के तहत ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक यूपी की खाऊ गली सजेगी। लोग यहां प्रदेशभर के व्यंजनों का स्वाद चख सकेंगे। यहां के फूड कोर्ट में प्रदेश के अलग-अलग जिलों और क्षेत्रों के पारंपरिक व्यंजनों के स्टाल लगेंगे। आयोजकों के अनुसार फूड कोर्ट में मोदीनगर की जैन शिकंजी, खुर्जा की खुरचन, मुरादाबाद की मुरादाबादी दाल और बिस्कुट रोटी, नोएडा की गुर्जरी थाली, लखनऊ के गलौटी कबाब, टुंडे कबाब और लखनवी बिरयानी, वाराणसी का बनारसी पान, टमाटर चाट और कुल्हड़ चाय उपलब्ध रहेगी। लोग यहां कानपुर की दही-जलेबी और समोसा चाट, आगरा का पेठा और बेढ़ई संग आलू सब्जी और दालमोट, मथुरा का पेड़ा, प्रयागराज की तहरी, लस्सी और चाट का जायका ले सकेंगे। यह भी पढ़ें- इंटरनेशल ट्रेड शो मे...