ग्रेटर नोएडा, मई 31 -- ग्रेटर नोएडा शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या को खत्म करने के लिए मुख्य सड़कों को चौड़ा किया जाएगा। प्राधिकरण ने एक साथ 15 से अधिक सड़कों को चौड़ा करने के लिए टेंडर भी जारी कर दिया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह ने बताया कि ट्रैफिक सुचारू रूप से चलता रहे, इसके लिए 4 लेन की सड़क को 6 लेन का बनाया जाएगा। वहीं, 6 लेन की सड़क को 8 लेन करने की योजना बनाई गई है। इन कार्यों पर सौ करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा सर्विस मार्ग को भी दुरुस्त किया जाएगा। अधूरे सर्विस मार्ग चिह्नित कर लिए गए हैं। सड़कों को चौड़ा करने का काम एक से दो माह में पूरा कर लिया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि शहर में ट्रैफिक के दबाव वाली कई सड़कों को चौड़ा करने का काम पहले से चल रहा है। इसके अलावा गोलचक्कर का आकार भी ...